वैयक्तित विक्रय का महत्व / लाभ IMPORTANCE/ADVANTAGES OF PERSONAL SELLING

व्यवसायी / कंपनी केलिए महत्व :

(a) प्रभावी प्रचार उपकरण: विक्रय बढ़ाने के लिए व्यवसायी के हाथों में वैयक्तित विक्रय एक प्रभावी प्रचार उपकरण है। सेल्समैन अपने उत्पाद की विभिन्न विशेषताओं और लाभों के साथ-साथ बाजार की नवीत्तम जानकारियां प्रदान करता है।  

(b) लचीला उपकरण: वैयक्तित विक्रय प्रचार का सबसे लचीला उपकरण है। विक्रय प्रस्तुति ग्राहक की आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित की जाती है।  

(c) प्रयास की बर्बादी: वैयक्तित विक्रय संवर्धन के अन्य उपकरणों की तुलना में न्यूनतम संसाधन लेता है और कम से कम संसाधनों के द्वारा बेहतर तरीके से किया जा सकता है।   हम कह सकते हैं की यह प्रयासों और संसाधनों की बर्बादी रोकता है |

(d) ग्राहक का ध्यान: वैयक्तित विक्रय के तहत ग्राहक के ध्यान और रुचि के स्तर का आसानी से मूल्यांकन किया जा सकता है। इसके बाद विक्रयकर्ता द्वारा प्रस्तुति करने के तरीके को उचित रूप से संशोधित किया जा सकता है।  

(e) स्थायी संबंध: वैयक्तित विक्रय का उद्देश्य विक्रयकर्ता और ग्राहक के बीच अच्छे और लंबे समय तक चलने वाले संबंधों को विकसित करना है, जो कि विन-विन दर्शन के अनुरूप विक्रय को बढ़ाता है।  

(f) वैयक्तित संबंध: एक व्यावसायिक संगठन की प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति उसके विक्रयकर्ता और भविष्य के ग्राहकों के बीच वैयक्तित तालमेल का विकास करती है |

(g) प्रस्तुतीकरण अवस्था में भूमिका: किसी उत्पाद की खूबियों का वर्णन करने और ग्राहक को इसे खरीदने के लिए राजी करने से, विक्रयकर्ता बाजार में एक नए उत्पाद को पेश करने में मदद करता है।  

ग्राहकों के लिए महत्व:    

(a)आवश्यकताओं की पहचान करने में मदद करता है:यह ग्राहकों की जरूरतों को पहचानने में मदद करता है, ताकि वे सर्वश्रेष्ठ उत्पाद प्राप्त करके संतुष्ट हो सकें।  

(b) बाजार की नवीनतम जानकारी: वैयक्तित विक्रय के तहत ग्राहकों को वर्तमान उत्पाद की उपलब्धता या कमी, नए उत्पाद की उपलब्धता आदि के बारे में नवीनतम जानकारी प्रदान की जाती है।  

(c) विस्तृत प्रदर्शन:  वैयक्तित विक्रय एकमात्र तकनीक है जिसके माध्यम से उत्पाद का विस्तारित प्रदर्शन होता है, जो विक्रय करने में अत्यंत सहायक होता है।   

(d) विशेषज्ञ सलाह: विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं को खरीदते समय ग्राहकों को विशेषज्ञ सलाह और मार्गदर्शन प्रदान किया जा सकता है।  

(e) ग्राहकों को प्रेरित करता है: वैयक्तित विक्रय ग्राहकों को नए उत्पादों को खरीदने के लिए प्रेरित करती है ताकि उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।  

सामाजिक महत्व:

(a)अज्ञानता दूर करता है: वैयक्तित विक्रय से एक विक्रयकर्ता अपने विक्रय कौशल द्वारा लोगों की अज्ञानता दूर करता है और विभिन्न प्रकार के उत्पादों और उनकी उपयोगिताओं के बारे में लोगों को शिक्षित को करता है।  

(b) समाज की सहायता करता है:  यह देश में उत्पादन और विक्रय बढ़ाने में मदद करता है | वे मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं | 

(c) रोजगार के अवसर: यह बेरोजगार लोगों को आय अर्जित करने के लिए विक्रयकर्ता के रूप में काम करने का अवसर प्रदान करता है।   

(d) यात्रा और पर्यटन:  देश में विक्रयकर्ताओं की एक स्थान से दूसरे स्थान में गतिशीलता से यात्रा और पर्यटन को बढ़ावा मिलता है।  

सरकार के लिए महत्व :

सरकार भी विक्रय कौशल से अधिकतम उपयोगिता प्राप्त करती है। सेल्समैनशिप उत्पादकों को वस्तुओं और सेवाओं के अधिक उत्पादन और विक्रय में मदद करती है। जैसे ही देश में उत्पादन और विक्रय बढ़ती है, सरकार कर, आयकर, उत्पाद शुल्क, माल ढुलाई और परिवहन शुल्क जैसे विभिन्न करों के माध्यम से अधिक राजस्व प्राप्त करने में सक्षम होती है। यह देश की जीडीपी वृद्धि में योगदान देता है।

Share with friends