TYPES OF SALES REPORTS IN PERSONAL SELLING IN HINDI

सेल्स रिपोर्ट / विक्रय विवरण के प्रकार

  1. प्रगति या कॉल विवरण: अधिकांश कंपनियों में प्रगति या कॉल विवरण प्रणाली होती है। इसके अंतर्गत प्रत्येक विक्रयकर्ता अपने द्वारा किये गये सभी दैनिक या साप्ताहिक कॉल के लिए व्यक्तिगत रूप से विवरण तैयार करता है |  प्रगति विवरण विक्रयकर्ता  की गतिविधियों के बारे में प्रबंधन को सूचित रखता  है ।  आमतौर पर कॉल विवरण में अधिक विस्तृत जानकारी शामिल होती है जैसे कि ग्राहक की आय, ग्राहक की  श्रेणी, ग्राहक के पसंदीदा  ब्रांड आदि |
  2. व्यय विवरण: अधिकांश कंपनियां प्रतिपूर्ति और आयकर के रिकॉर्ड  के लिए व्यय विवरण तैयार करती हैं | कंपनी  प्रबंधन के दृष्टिकोण से व्यय विवरण तैयार करने से वे विक्रयकर्ता द्वारा किए गए खर्च की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं |
  3. विक्रय कार्य योजना: विक्रय कार्य योजना विक्रयकर्ता द्वारा  कंपनी प्रबंधन को दिया जाने वाला एक कार्य योजना है,   जिसमे वह निकटतम भविष्य में जिन संभाव्य ग्राहकों से संपर्क करेगा, किस  उत्पाद के बारे में उनसे चर्चा करेगा और किस शहर या गाँव में फील्ड विजिट पर जायेगा इत्यादि बातों का विवरण देता  है |
  4. संभावित नए व्यवसाय विवरण: यह विवरण उन संभाव्य ग्राहकों के बारे में बताती है जो निकटतम भविष्य में कंपनी  के ग्राहक बन सकते हैं और नए व्यवसाय के  स्रोत हो सकते  हैं । यह  विक्रयकर्ता के  काम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए ज़रूरी आंकड़ा  प्रदान करता है |
  5. खोई विक्रय विवरण: यह विक्रयकर्ता के द्वारा नए  ग्राहकों को बनाने में  छूटे अवसरों और पुराने ग्राहकों को बनाए रखने अक्षमता के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
  6. शिकायत या समायोजन की विवरण : यह विवरण विश्लेषण एक विक्रयकर्ता  के काम से उत्पन्न होने वाली शिकायतों के बारे में जानकारी प्रदान करती हैं  | यह उत्पाद  में सुधर के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करती है |
Share with friends